प्रज्वल केस से ध्यान भटकाने के लिए कुमारस्वामी फोन टैपिंग पर झूठ बोल रहे: सिद्धारमैया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी फोन टैपिंग नहीं करवाई और ना ही भविष्य में करेंगे। उन्होंने कहा, "प्रज्वल रेवन्ना मामले से ध्यान भटकाने के लिए एचडी कुमारस्वामी (पूर्व मुख्यमंत्री) झूठ बोल रहे हैं।" कुमारस्वामी का आरोप था कि उनके और उनके परिवार के सदस्यों सहित 40 फोन टैप किए जा रहे हैं।