प्रज्वल मामले में यौन उत्पीड़न की पीड़िताओं को वित्तीय सहायता देगी कर्नाटक सरकार
कांग्रेस महासचिव और पार्टी के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना द्वारा किए गए यौन उत्पीड़न मामले में पीड़ित महिलाओं को राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। सुरजेवाला ने कहा, "यह एक विशिष्ट मामला है जो पिछले 75 वर्षों में कभी नहीं हुआ है।"