प्रज्वल यौन शोषण केस की वजह से नहीं बल्कि स्थानीय मुद्दों के कारण हारे हैं: कुमारस्वामी
कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के कर्नाटक की हसन लोकसभा सीट से हारने पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हसन से प्रज्वल यौन उत्पीड़न मामले के कारण नहीं बल्कि स्थानीय मुद्दों के कारण चुनाव हारे हैं...मतदाताओं के एक हिस्से को इसकी (प्रज्वल की हार) उम्मीद थी।"