प्रज्वल रेवन्ना मामले की जांच सीबीआई को सौंपने से कर्नाटक के सीएम ने किया इनकार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर लगे महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों से संबंधित मामले की जांच सीबीआई को सौंपने से इनकार कर दिया है। सिद्धारमैया ने रविवार को कहा कि उन्हें मामले की जांच कर रही राज्य पुलिस की एसआईटी पर भरोसा है। बीजेपी ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी।