प्रतापगढ़ में घंटाघर पर लगे भगवा झंडे को हटाकर शख्स ने लगाया हरा झंडा, केस दर्ज
प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को एक शख्स ने चौक घंटाघर पर लगे भगवा झंडे को हटाकर उसकी जगह हरा झंडा लगा दिया जिसका वीडियो सामने आया है। पुलिस ने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर झंडे को उतरवा दिया गया। वहीं, पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।