प्रताड़ित किए जाने से नाराज़ 3 सहकर्मियों ने दिल्ली में की सुपरवाइज़र की गला रेतकर हत्या
दिल्ली पुलिस ने वज़ीराबाद में एक शॉपिंग सेंटर के सुपरवाइज़र की पेपर कटर से गला रेतकर हत्या करने के आरोप में उसके 3 सहकर्मियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सुपरवाइज़र आरोपियों को प्रताड़ित करता था व उनमें से एक को नौकरी से निकाल दिया था। बकौल पुलिस, 20 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपी पकड़े गए।