प्रतिद्वंद्वी ने ₹500 व ₹1,000 बांटे: कर्नाटक चुनाव में हार को लेकर पूर्व सीएम शेट्टार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हुबली धारवाड़ सेंट्रल से हारने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने कहा है कि वह मनी पावर और दबाव की रणनीति के चलते हारे। बकौल शेट्टार, विजयी बीजेपी उम्मीदवार महेश तेंगिनाकाई ने मतदाताओं को ₹500 व ₹1,000 बांटे। बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आए शेट्टार ने कहा कि इन नतीजों का 2024 लोकसभा चुनाव पर असर पड़ेगा।