प्रतिबंध लगाए जाने के बाद रूस की दूसरी सबसे बड़ी तेल कंपनी के सीईओ ने दिया इस्तीफा
रूसी अरबपति ओलिगाक वागिट एलेक्पेरोव ने देश की दूसरी सबसे बड़ी तेल कंपनी लुकोइल के सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया है। लुकोइल ने इसका कारण नहीं बताया लेकिन यूके और यूरोपीय संघ (ईयू) द्वारा एलेक्पेरोव पर प्रतिबंध लगाए जाने के हफ्तेभर बाद उनका यह इस्तीफा आया है। फोर्ब्स के मुताबिक, एलेक्पेरोव की अनुमानित कुल संपत्ति $18.6 अरब है।