प्रतिबंध हटने के बाद विंबलडन में बतौर 'न्यूट्रल्स' हिस्सा लेंगे रूस व बेलारूस के खिलाड़ी
ऑल इंग्लैंड क्लब द्वारा 2022 में लगाए गए प्रतिबंध को हटाए जाने के बाद रूस और बेलारूस के खिलाड़ी विंबलडन 2023 में बतौर 'न्यूट्रल्स' हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों को विंबलडन में कुछ शर्तों का भी पालन करना होगा। गौरतलब है, रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने और बेलारूस द्वारा उन्हें समर्थन देने के बाद क्लब ने उन पर प्रतिबंध लगाया था।