प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स से जुड़े केस में एनआईए ने 10 जगहों पर की रेड

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के लिए धन जुटाने की आपराधिक साज़िश के मामले में पंजाब की 9 और हरियाणा की 1 जगह पर छापेमारी की। एनआईए ने केटीएफ के लिए फंड जुटाने के अलावा बॉर्डर पार से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटकों की तस्करी को लेकर भी यह रेड की।

Load More