प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-ए-इस्लामी की जम्मू-कश्मीर में ₹2.58 करोड़ की 9 संपत्तियां ज़ब्त
जम्मू-कश्मीर की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने शोपियां में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-ए-इस्लामी की ₹2.58 करोड़ से अधिक कीमत की 9 संपत्तियों को सील कर दिया है। एसआईए ने कहा कि इन संपत्तियों में प्रवेश व इनके उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। संगठन पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के चलते 2019 में 5 साल के लिए बैन लगाया गया था।