प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में विमान घुसने के बाद बीच हाउस से निकाले गए यूएस राष्ट्रपति
शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के डेलावेयर स्थित बीच हाउस के पास प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में एक छोटा प्राइवेट प्लेन घुस गया जिसके बाद राष्ट्रपति और प्रथम महिला को वहां से निकाल लिया गया। वाइट हाउस के मुताबिक, बाइडन या उनके परिवार को कोई खतरा नहीं है। स्थिति का आकलन करने के बाद वे बीच हाउस में लौट आए।