प्रतियोगिता की समाप्ति के बाद पाक के अरशद से बात की, उन्हें कहा- बहुत अच्छा किया: नीरज

विश्व ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत विजेता जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने कहा है कि उन्होंने इवेंट की समाप्ति के बाद अपने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम से बात की। 24-वर्षीय चोपड़ा ने कहा, "मैंने उनसे (नदीम) कहा कि उन्होंने बहुत अच्छा किया। उन्होंने जवाब दिया कि उनकी कोहनी में दिक्कत है। यह नदीम की चोट से शानदार वापसी थी।"

Load More