प्रतियोगियों के यौन शोषण के आरोपों के बाद मिस यूनिवर्स ने इंडोनेशियाई आयोजक से तोड़ा संबंध
मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया पैजेंट के स्थानीय आयोजकों पर प्रतिभागियों के यौन उत्पीड़न के आरोपों के चलते 'मिस यूनिवर्स संगठन' ने अपनी इंडोनेशियाई फ्रैंचाइज़ी से संबंध तोड़ दिया है। कुछ प्रतिभागियों के मुताबिक, 20+ लोगों से भरे कमरे में उन्हें अंडरवियर उतारने को कहा गया और उनकी टॉपलेस तस्वीरें ली गईं। मलेशिया में प्रस्तावित आगामी सौंदर्य प्रतियोगिता भी रद्द की जाएगी।