प्रत्येक ईवी दोपहिया वाहन में आग लगने की घटना की जांच कराई जाएगी: परिवहन सचिव
ईवी दोपहिया वाहन में आग लगने की कई घटनाओं के बाद देश के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग सचिव गिरिधर अरमाने ने रविवार को कहा कि प्रत्येक घटना की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा, "बैटरी और इलेक्ट्रिक वाहनों से संबंधित सभी समस्याओं, जैसे खरीद, डिज़ाइन, प्रबंधन, परिचालन...विनिर्माण की जांच होगी।" बकौल अरमाने, जांच के बाद ही उचित सिफारिशें जारी की जाएंगी।