प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को एशियाई खेलों के शुरुआती ट्रायल से मिली छूट
भारतीय ओलंपिक संघ की एक समिति ने प्रदर्शन कर रहे छह पहलवान विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, संगीता फोगाट, सत्यव्रत कादियान और जितेंद्र किन्हा को एशियाई खेलों के शुरुआती ट्रायल से छूट दी है। बकौल समिति, भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए पहलवानों को अपने संबंधित भारवर्ग के ट्रायल के विजेताओं संग सिर्फ एक मुकाबला ही खेलना होगा।