प्रदर्शन कर रहे हज़ारों कांग्रेस कार्यकर्ता किए गए गिरफ्तार: तस्वीर शेयर कर सुरजेवाला

कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक तस्वीर ट्वीट कर बताया है कि राहुल गांधी के ईडी के समक्ष पेश होने को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने लिखा, "डरपोक मोदी सरकार ने...हज़ारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।" बकौल सुरजेवाला, "अंग्रेज़ भी पुलिस के पीछे छिपते थे...मोदी सरकार भी पुलिस के पीछे...छिपती है।"

Load More