प्रदर्शन व दंगों में फर्क है: 'पठान' के खिलाफ गुजरात में बजरंग दल के हंगामा करने पर पूजा
ऐक्ट्रेस पूजा भट्ट ने गुजरात के एक मॉल में बुधवार को फिल्म 'पठान' के खिलाफ बजरंग दल कार्यकर्ताओं के हंगामा और तोड़फोड़ करने का वीडियो रीट्वीट करते हुए प्रदर्शन व दंगों में फर्क बताया है। पूजा ने कहा, "प्रदर्शन- अपनी अस्वीकृति को योजनाबद्ध तरीके से दिखाना। दंगे- लोगों द्वारा शांति भंग करना और जनता के बीच डर का माहौल बनाना।"