प्रदर्शनकारियों ने ईरान में दिवंगत शीर्ष नेता अयातुल्ला खुमैनी के पुश्तैनी घर में लगाई आग
ईरान में प्रदर्शनकारियों ने इस्लामिक गणराज्य के संस्थापक दिवंगत शीर्ष नेता अयातुल्ला रुहोल्ला खुमैनी के पुश्तैनी घर में आग लगा दी है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, माना जाता है कि खुमैनी इसी घर में पैदा हुए थे जिसे बाद में म्यूज़ियम में तब्दील कर दिया गया था। आग लगाते व नारेबाज़ी करते लोगों के वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं।