प्रदर्शनकारी किसानों की सरकार से बातचीत रही बेनतीजा, किसान बोले- कोई ठोस प्रस्ताव नहीं दिया
प्रदर्शनकारी किसानों के प्रतिनिधियों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच सोमवार रात हुई बैठक बेनतीजा रही। एक किसान नेता ने कहा, "सरकार ने हमसे आंदोलन टालने की अपील करते हुए समय मांगा लेकिन कोई ठोस प्रस्ताव नहीं दिया और एमएसपी गारंटी कानून, कर्ज़माफी समेत 3 मुख्य बातों पर कोई सहमति नहीं दी।" किसान आज (मंगलवार) 'दिल्ली चलो' मार्च निकालेंगे।