प्रदर्शनकारी किसानों को अपनी मशीनें न दें: जेसीबी मालिकों व संचालकों से हरियाणा पुलिस
हरियाणा पुलिस ने पोकलेन व जेसीबी मशीनों के मालिकों-संचालकों से आंदोलनरत किसानों को अपनी मशीनें मुहैया न कराने और प्रदर्शनस्थल से अपने उपकरण वापस लेने की अपील की है। बकौल पुलिस, इनका इस्तेमाल सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा सकता है और यह गैर-ज़मानती अपराध होने के चलते पोकलेन/जेसीबी मालिक को इसका ज़िम्मेदार माना जा सकता है।