प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार ने तैयार किया 15 सूत्रीय 'विंटर ऐक्शन प्लान'
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में प्रदूषण से निपटने के लिए शुक्रवार को 15-सूत्रीय 'विंटर ऐक्शन प्लान' की घोषणा की। इसमें पराली के लिए बायोडीकंपोज़र, ऐंटी डस्ट कैंपेन, खुले में कूड़ा जलाने और पटाखों पर बैन, ई-वेस्ट पार्क, ग्रीन वॉर रूम, ग्रीन दिल्ली ऐप के ज़रिए शिकायत और डीज़ल जेनरेटर पर बैन जैसे प्रावधान शामिल हैं।