प्रधानमंत्री की मां के निधन पर फिल्म जगत की कई हस्तियों ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर फिल्म जगत की कई हस्तियों ने दुख जताया है। अनुपम खेर ने ट्वीट किया, "उनका स्थान कोई नहीं भर पाएगा पर देश की हर मां का आशीर्वाद आपके ऊपर है।" अक्षय कुमार ने लिखा, "मां को खोने से बढ़कर दुख कोई नहीं।" वहीं, अजय देवगन ने लिखा, "वह सरल-सिद्धांतवादी महिला थीं।"