प्रधानमंत्री को इस्लामोफोबिया की बढ़ती घटनाओं पर चुप्पी तोड़नी चाहिए: शशि थरूर
कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने पैगंबर मोहम्मद विवाद के बीच रविवार को कहा कि अब समय आ गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में घृणास्पद भाषण और इस्लामोफोबिया की घटनाओं के बढ़ने पर अपनी चुप्पी तोड़ें। उन्होंने कहा कि कुछ लोग प्रधानमंत्री की चुप्पी को जो कुछ हो रहा है उसके समर्थन के तौर पर देख रहे हैं।