प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में हुआ निधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीएम मोदी ने जून में अपनी मां के 100वें जन्मदिन पर उनसे मुलाकात की तस्वीरें शेयर की थीं जिनमें वह उनके पैर धोते और आशीर्वाद लेते नज़र आए थे।