प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना बड़े सम्मान की बात थी: आस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी एल्बानीज़ी
टोक्यो (जापान) में मंगलवार को क्वाड लीडर्स समिट के दूसरे दिन आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एल्बानीज़ी ने कहा कि आस्ट्रेलिया का भारत के साथ रिश्ता बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करना बड़े सम्मान की बात थी।" गौरतलब है, समिट में दोनों राष्ट्र प्रमुखों के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई थी।