प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में इटली की पीएम जॉर्जिया के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इससे पहले मेलोनी को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था और उन्होंने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी। रायसीना डायलॉग 2023 की चीफ गेस्ट मेलोनी दो दिवसीय दौरे पर भारत आई हैं।

Load More