प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मिशन में भारतीय महिला शांति रक्षकों की तैनाती को सराहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र मिशन में भारतीय महिला शांति रक्षकों की सबसे बड़ी टुकड़ी की तैनाती पर खुशी ज़ाहिर की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में भारत की सक्रिय भागीदारी की परंपरा रही है। हमारी नारी शक्ति की भागीदारी और भी सुखद है।" दरअसल, महिला सैनिकों की तैनाती अबेई में हुई है।