प्रधानमंत्री मोदी वार्षिक बैठक के लिए नहीं जाएंगे रूस, पुतिन से नहीं होगी मुलाकात: रिपोर्ट
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वार्षिक बैठक के लिए रूस नहीं जाएंगे और उनकी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात नहीं होगी। बकौल रिपोर्ट, भारत ने यह निर्णय उज़्बेकिस्तान में शांघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में ही ले लिया था जहां मोदी ने पुतिन से यूक्रेन में शांति की अपील की थी।