प्रभास मेरे पसंदीदा पैन-इंडिया ऐक्टर हैं: अभिनेता रणबीर कपूर
अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म 'शमशेरा' के प्रमोशन के दौरान 'उनके पसंदीदा पैन-इंडिया ऐक्टर कौन हैं?' सवाल पर अभिनेता प्रभास का नाम लिया है। गौरतलब है कि रणबीर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की पहली पैन-इंडिया फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, डिंपल कपाड़िया और नागार्जुन अक्किनेनी भी नज़र आएंगे।