प्रभु राम आए, इंसाफ आया: अयोध्या वाली सीट से बीजेपी की हार पर टीएमसी के अभिषेक बनर्जी
टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने अयोध्या (उत्तर प्रदेश) की लोकसभा सीट से बीजेपी की हार के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, "प्रभु राम आए तो इंसाफ आया।" उन्होंने कहा, "जिस राम मंदिर को आप (बीजेपी) पोल एजेंडा बनाकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक गए, वहीं की लोकसभा सीट से हार गए।"