प्रभुदेवा 50 वर्ष की उम्र में बने पिता, दूसरी पत्नी हिमानी ने दिया बेटी को जन्म
डायरेक्टर व कोरियोग्राफर प्रभुदेवा और उनकी दूसरी पत्नी हिमानी सिंह माता-पिता बन गए हैं और उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ है। प्रभुदेवा ने कहा, "मैं 50-साल की उम्र में फिर से पिता बन गया...मैं बहुत खुश हूं।" प्रभुदेवा के पहली पत्नी से 3 बच्चे हुए थे जिनमें से सबसे बड़े बेटे का 2008 में निधन हो गया था।