'प्रमुख प्रदूषक' भारत को जलवायु के नुकसान के लिए देना होगा हर्जाना: द्वीपीय देश
मिस्र में जलवायु शिखर सम्मेलन के दौरान छोटे द्वीपीय देशों ने कहा है कि भारत और चीन सहित ज़्यादा प्रदूषण फैलाने वाली उभरती अर्थव्यवस्थाओं को जलवायु परिवर्तन के कारण आपदाओं से प्रभावित देशों की मदद करने के लिए जलवायु क्षतिपूर्ति कोष में हर्जाना देना होगा। दरअसल, द्वीपीय देशों के संघ ने भारत और चीन को 'प्रमुख प्रदूषक' बताया है।