प्रमुख सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स को 1 मिलियन यूज़र्स तक पहुंचने में लगा कितना समय?
जुलाई 2006 में लॉन्च हुए ट्विटर को 1 मिलियन यूज़र्स तक पहुंचने में दो साल लगे थे जबकि 2004 में लॉन्च हुए फेसबुक को इस आंकड़े तक पहुंचने में 10 महीने लगे थे। वहीं, 2010 में लॉन्च हुए इंस्टाग्राम को 1 मिलियन यूज़र्स तक पहुंचने में 2.5 महीने और थ्रेड्स को इस मुकाम तक पहुंचने में सिर्फ 1.5 घंटे लगे।