प्रयागराज में पुल पर ई-रिक्शा के अचानक यू-टर्न लेने से उसमें टकराया बाइक सवार, हुई मौत
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को पुल पर एक ई-रिक्शा के अचानक यू-टर्न लेने से एक बाइक सवार उसमें टकरा गया जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें हादसे के बाद ई-रिक्शा ड्राइवर घटनास्थल से भागता दिखाई दे रहा है। पुलिस के मुताबिक, ई-रिक्शा ड्राइवर की तलाश की जा रही है।