प्रयागराज में मरीज़ को 'फल का जूस चढ़ाने' वाले अस्पताल में चिपकाया गया ढहाए जाने का नोटिस
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में उस निजी अस्पताल पर बिना नक्शा पास कराए भवन बनाने के चलते उसके ध्वस्तीकरण का नोटिस चिपकाया गया है जिसमें डेंगू के मरीज़ को प्लाज़्मा की जगह कथित तौर पर मौसमी का जूस चढ़ाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोटिस में इमारत के मालिक को 3 दिन में जवाब देने का अल्टीमेटम दिया गया है।