प्रयागराज हिंसा मामले में मुख्य आरोपी जावेद के खिलाफ एनएसए लगाया गया
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में बीते महीने हुई हिंसा मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी मोहम्मद जावेद के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया गया है। ज़िलाधिकारी ने जावेद को एनएसए के तहत निरुद्ध रखने का आदेश दिया है। गौरतलब है, पूर्व बीजेपी नेता नुपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ प्रयागराज में प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी।