प्रवासियों के लिए दुनिया के शीर्ष 10 देशों की नवीनतम रैंकिंग जारी
एक्सपैट इनसाइडर रैंकिंग 2022 के अनुसार, प्रवासियों के लिए मैक्सिको सबसे अच्छा देश है जबकि इंडोनेशिया दूसरे स्थान पर है। वहीं, ताइवान, पुर्तगाल, स्पेन, यूएई, वियतनाम, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर शीर्ष 10 में शामिल अन्य देश हैं। इसके अलावा, हाई अफॉर्डेबिलिटी स्कोर के साथ भारत इस सूची में 52 देशों में से 36वें स्थान पर है।