प्रशांत किशोर को चलने में हो रही दिक्कत के चलते 25 दिनों के लिए स्थगित की गई पद यात्रा

समस्तीपुर (बिहार) में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा है कि रोज़ाना 20-25 किलोमीटर चलने के कारण उनके बाएं पैर की मांसपेशियां फट गई हैं जिसके चलते उन्हें चलने में परेशानी हो रही है। बकौल किशोर, डॉक्टरों ने 10-15 दिनों के लिए आराम करने को कहा है इसलिए 'जन सुराज पद यात्रा' करीब 25 दिनों के लिए स्थगित की है।

Load More