प्रशांत महासागर में जापानी आत्मरक्षा बल के 2 हेलीकॉप्टर हुए क्रैश, 1 की हुई मौत व 7 लापता
प्रशांत महासागर में जापानी समुद्री आत्मरक्षा बल (एमएसडीएफ) के 2 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गए जिसके चलते इन हेलीकॉप्टर्स में सवार 1 सदस्य की मौत हो गई जबकि 7 अन्य सदस्य लापता हो गए हैं। रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा के मुताबिक, हादसे का कारण पता नहीं चला है लेकिन दोनों हेलीकॉप्टर संभवत: आपस में टकराने के बाद पानी में गिरे हैं।