प्रसिद्ध कन्नड़ गायक शिवमोग्गा सुब्बन्ना का 83 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
प्रसिद्ध कन्नड़ गायक शिवमोग्गा सुब्बन्ना का गुरुवार रात बेंगलुरु स्थित एक अस्पताल में हार्ट अटैक के बाद 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सुब्बन्ना के निधन पर शोक जताया है। गौरतलब है कि सुब्बन्ना कन्नड़ भाषा के पहले गायक थे जिन्हें प्लेबैक सिंगिंग के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाज़ा गया था।