प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर छक्का जड़ने के बाद उन्हें घूरते दिखे कुट्ज़िया, तस्वीर हुई वायरल
सेंचूरियन टेस्ट में भारत के तेज़ गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर छक्का जड़ने के बाद दक्षिण अफ्रीका के जेरल्ड कुट्ज़िया उन्हें घूरते दिखे जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने 'X' पर लिखा, "आक्रामक कुट्ज़िया।" कुट्ज़िया ने अपनी पारी में 18 गेंदों पर 19 रन बनाए।