प्रसिद्ध गणितज्ञ व सांख्यिकीविद सीआर राव का 102 वर्ष की आयु में हुआ निधन
भारतीय-अमेरिकी प्रसिद्ध गणितज्ञ व सांख्यिकीविद 102 वर्षीय कल्यमपुदी राधाकृष्ण राव (सीआर राव) का बुधवार को अमेरिका में निधन हो गया। कर्नाटक में जन्मे राव को हाल ही में इंटरनैशनल प्राइज़ इन स्टैटिस्टिक्स-2023 से सम्मानित किया गया था। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने कहा, "राव के निधन के साथ ही भारत माता ने अपना एक महान वैज्ञानिक खो दिया।"