प्रसिद्ध भौतिकशास्त्री बिकाश सिन्हा का 78 साल की उम्र में हुआ निधन
प्रसिद्ध भौतिकशास्त्री बिकाश सिन्हा का शुक्रवार को कोलकाता में 78-साल की उम्र में निधन हो गया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक जताया है। सिन्हा को पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था और 2022 में उन्हें पश्चिम बंगाल के सर्वोच्च पुरस्कार 'बंग बिभूषण' और 'रवींद्र स्मृति पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था।