प्रसिद्ध लावणी गायिका सुलोचना चव्हाण का हुआ निधन, पीएम मोदी व सीएम शिंदे ने जताया शोक
पद्मश्री से सम्मानित लावणी गायिका सुलोचना चव्हाण (92) का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण शनिवार को मुंबई (महाराष्ट्र) में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनके निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने कहा, "आने वाली पीढ़ियां लावणी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए उन्हें याद रखेंगी।"