प्राइमरी चुनावों में जीत के बाद ट्रंप और बाइडन ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए दावेदारी की पक्की
रिपोर्ट्स के अनुसार, अपनी-अपनी पार्टी की तरफ से प्राइमरी चुनावों में जीतने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए दावेदारी पक्की कर ली है। बकौल रिपोर्ट्स, 70 साल में पहली बार ऐसा होगा जब राष्ट्रपति पद के वही उम्मीदवार दोबारा मुकाबला करेंगे जो पिछली बार भी आमने-सामने थे।