प्राचीनता व आधुनिकता का बेजोड़ उदाहरण: सबसे बड़े मेडिटेशन सेंटर का वीडियो शेयर कर पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वाराणसी में विश्व के सबसे बड़े मेडिटेशन सेंटर स्वर्वेद महामंदिर का वीडियो 'X' पर शेयर कर लिखा, "प्राचीनता और आधुनिकता का बेजोड़ उदाहरण।" उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि योग और ध्यान के क्षेत्र में यह विश्व में अपनी अलग पहचान बनाएगा और समग्र विकास के हमारे संकल्प में मील का पत्थर साबित होगा।"