प्राण प्रतिष्ठा के बाद 1.5 करोड़ लोगों ने रामलला के दर्शन किए: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा है कि राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से करीब 1.5 करोड़ लोगों ने रामलला के दर्शन किए हैं। उन्होंने कहा, "हर दिन 1 लाख से अधिक लोग मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं।"