प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली बार राम मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, किया साष्टांग प्रणाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के बाद रविवार को पहली बार अयोध्या (यूपी) के राम मंदिर पहुंचे। वहीं, सामने आई एक तस्वीर में वह दंडवत होकर रामलला को साष्टांग प्रणाम करते नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बीच पीएम मोदी एक रोड शो के लिए अयोध्या पहुंचे हैं।