प्राण प्रतिष्ठा से दूर रखा और अब चुनाव है तो बीजेपी ने राष्ट्रपति को अयोध्या भेजा है: संजय राउत
राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू आज (बुधवार) अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा है, "चुनाव है इसलिए बीजेपी ने राष्ट्रपति को अयोध्या भेजा है।" उन्होंने कहा, "जब राम जी की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी तब उन्हें इन सबसे दूर रखा गया और अब चुनाव में माहौल बनाया जा रहा।"